11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना में भरी हुंकार, बोले- सैनिकों की हत्या करने वाले देश से नहीं होगी शांति वार्ता

धुआंधार प्रचार में जुटे अमित शाह आज तीन रैलियां करेंगे अमित शाह तेलंगाना के अलावा, महाराष्ट्र के वर्धमान और ओडिशा में रैली

2 min read
Google source verification
amit shah

LIVE: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी में भरी हुंकार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों और राजनेताओं की हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के जरिये नेता जनता से रूबरू होकर अपने पक्ष में वोट मांगने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी के पक्ष में वोट मांगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम ऐसे देश से किसी तरह की शांतिवार्ता के पक्ष में नहीं है, जो हमारे सैनिकों की हत्या करता है।

तेलंगाना के शमशाबाद में मंगवार को एक चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर हमारी सरकार का रुख एकदम स्पष्ट है। हमने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और इस साल एयर स्ट्राइक कर अपना रुख पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है।

आपको बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की दूसरी रैली महाराष्ट्र के वर्धमान नगर में होनी है। वहीं ओडिशा में अमित शाह का रोड शो भी होना है। आपको बता दें कि पहले चरण का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। यही वजह है कि राजनीतिक दल और नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हैं।


इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी करने के बाद अमित शाह ने पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की थी। शाह ने पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग घर पर जाकर मुलाकात की थी। अमित शाह ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को संकल्प पत्र की प्रतियां दीं और 2019 लोकसभा के चुनावी माहौल पर चर्चा की।

आपको बता दें कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतारा है। इस बात को लेकर दोनों नेता नाराज थे। अमित शाह के साथ संगठन महामंत्री रामलाल भी दोनों नेताओं से मुलाकात करने के लिए गए थे। इसके बाद शाह देर शाम लखनऊ पहुंचे। शाह ने यहां अवध क्षेत्र की बैठक की, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यहां शाह ने कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।