22 जुलाई को खत्म होगा शाह का राष्ट्रव्यापी दौरा
केरल के बाद अमित शाह 4 और 5 जुलाई को उत्तरप्रदेश का दौरा करेंगे। इसके बाद 11 जुलाई को वो उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। 12 जुलाई को अमित शाह बिहार जाएंगे और आखिर में 22 जुलाई को अमित शाह मुंबई का दौरा करेंगे, जहां महाराष्ट्र और गोवा की पार्टी ईकाई के साथ बैठक होगी। इसके साथ ही अमित शाह का राष्ट्रव्यापी सफर खत्म होगा। अमित शाह पिछले 2 महीनों से देश के सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। केरल से पहले वो पश्चिम बंगाल होकर आए हैं। उनका ये दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण है।