16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में शराब नीति पर बवाल, राजधानी में बीजेपी का AAP के खिलाफ प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति पर जमकर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी लगातार इस मामले में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इसी कड़ी में गुरुवार बीजेपी के स्थानी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
BJP Protest Against Aam Aadmi Party Over Delhi New Liquor Policy

BJP Protest Against Aam Aadmi Party Over Delhi New Liquor Policy

दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू कर आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दी हैं तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कुछ समय से लगातार बीजेपी आम आदमी पार्टी पर नई शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। बीजेपी राजधानी की 19 जगहों पर आप के खिलाफ जोदरार प्रदर्शन कर रही है।


बीजेपी ने दिल्ली आबकारी नीति में गड़बड़ी और शराब पॉलिसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल दिया। इस कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में ऑपरेशम लोटस शुरू! AAP के विधायक दल की बैठक से पहले कई MLA संपर्क में नहीं


आप के खिलाफ सड़कों पर उतरे बीजेपी नेता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान गली-गली में शोर है, मनीष सिसोदिया चोर के नारे लगाए जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि, शराब नीति में आप ने जमकर घोटाला किया है। लेकिन जब सीबीआई जांच की बारी आई तो उन्हें डर सताने लगा है।


बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब सब आप सरकार का खेल जान चुके हैं।

यही वजह है कि शराब की दुकानों के खिलाफ दिल्ली में महिला और बच्चे खड़े हो रहे हैं। तिवारी ने पूछा कि आप पब्लिक स्टंट बंद कर जनता को बताए कि उन्होंने शराब नीति के जरिए कितना कमाया।

वहीं परवेश वर्मा ने आप के साथ-साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और आप का प्रेम देखिए...राहुल गांधी के लिए केजरीवाल का दोस्तावाद किसी से छुपा नहीं,

केजरीवाल-शहजादे के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे और सोनिया गांधी पर ED जांच की और मनीष पर CBI जाँच की दोनो ने कुछ नहीं कहाँ। केजरीवाल के लिए जैसे Monney shh वैसे ही राहुल गांधी है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली सरकार गिराने में जुटी बीजेपी, AAP छोड़ने के लिए विधायकों को 20 करोड़ रुपए का ऑफर