
रायपुर.भाजपा ने कांग्रेस पर फिर से सियासी हमला बोला है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा, छत्तीसगढ़ियावाद का ढोल पीटने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कोटे से दीगर प्रदेशों के नेताओं को राज्यसभा में भेजकर जो छल छत्तीसगढ़ के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ किया था, उस करनी का फल आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भोग रही है। श्रीवास्तव ने शनिवार को एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से कहा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़वासियों का अपमान कर रहे हैं।उन्होंने कहा, भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कोटे से चुने हुए राज्यसभा सदस्यों को खोजने के लिए पोस्टर जारी कर पूछ रही है कि आखिर प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया, लेकिन अभी तक ये सांसद दिखाई क्यों नहीं दिए? श्रीवास्तव ने कहा, तीनों कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी, राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन छत्तीसगढ़ के कोटे से नहीं, भूपेश बघेल के आका के कोटे से छत्तीसगढ़वासियों का हक छीनकर राज्यसभा सदस्य बने हैं और अब इन्हें छत्तीसगढ़ से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। भूपेश बघेल जिन्होंने अपने आकाओं को खुश करने के लिए इनको राज्यसभा सदस्य बनवाया, वे छत्तीसगढ़वासियों को स्पष्ट करें कि उनकी सांसद निधि का पैसा छत्तीसगढ़ में कहां-कहां खर्च हुआ है? या फिर, क्या यह पैसा भी उनके 'आकाओं की सेवा' में लग गया है?
Updated on:
20 Apr 2024, 6:04 PM IST
Published on:
20 Apr 2024, 6:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.