
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
साल 2023 भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में इस साल के अंत में चुनाव होंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले हैं। भाजपा संगठन ने अपनी कमर कस ली है। और कोई भी चूक नहीं करना चाहती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजस्थान से कुछ नए चेहरे इसमें शामिल किए जा सकते हैं। साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि जे.पी. नड्डा के पहले कार्यकाल की तुलना में भाजपा की केंद्रीय टीम में राजस्थान से ज्यादा चेहरों को काम करने का मौका मिलेगा।
मौजूद वक्त जे.पी. नड्डा की टीम में राजस्थान से हैं 4 नेता
वर्तमान में राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर हैं। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव भी राजस्थान से हैं।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस नए फार्मूले से बांट सकती है टिकट, इस बार स्टेट के बड़े लीडर होंगे मायूस
राजस्थान में 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद
पार्टी सूत्रों का कहना है कि मोदी के मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकते हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए आगे के फैसले लिए जाएंगे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि राज्य की 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। कहा जा रहा है कि कैबिनेट से हटाने वाले कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में काम करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कैबिनेट विस्तार और जेपी नड्डा की टीम का ऐलान जल्द
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही विस्तार और बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही जेपी नड्डा की टीम की भी घोषणा की जाएगी। कुल मिलाकर ये दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री नहीं बनाए जाने वाले कुछ प्रमुख नेताओं को भी संगठन में समायोजित किया जाएगा। यह सब सोशल इंजीनियरिंग के समीकरणों को संतुलित करते हुए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - सचिन पायलट पर केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान, सुनकर रह गए सब हतप्रभ
राजस्थान से ये सांसद बन सकते हैं मंत्री!
एएनआई के अनुसार, कैबिनेट के लिए जिन सांसदों की चर्चा हो रही है उनमें किरोड़ी लाल मीणा, कनकमल कटारा जैसे आदिवासी नेताओं के नामों की चर्चा है। राज्य की एक महिला सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में दीयाकुमारी और रंजीता कोली का नामों की चर्चा है। इनके अलावा राजेंद्र गहलोत और घनश्याम तिवारी जैसे सांसदों के नाम भी चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को भी केंद्रीय भूमिका में जगह मिल सकती है।
Updated on:
12 Jun 2023 04:13 pm
Published on:
12 Jun 2023 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
