3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में अगला सीएम हमारा होगा

बैठक से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 19 Jun 2018, 12:22 PM IST

amit saha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में अगला सीएम हमारा होगा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर मसले को लेकर अचानक आज बड़ी बैठक बुलाई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। लेकिन, इसी बीच भाजपा जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बड़ा बयान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि यहां अगले चुनाव में भाजपा का सीएम होगा।

जम्मू-कश्मीर में अगला सीएम भाजपा का- प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सलाह पर ही कदम उठाती रही है। चाहे वह रमजान के दौरान सीजफायर का मामला हो या फिर अलगाववादी धड़ा हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ वार्ता का मुद्दा हो। लेकिन, अब मोदी कोई भी फैसला भाजपा मंत्रियों की सलाह के बिना नहीं ले सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन को लेकर भी बातचीत होगी।

अचानक सभी मंत्रियों को बुलाया गया दिल्ली

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राज्य के पार्टी के सभी मंत्रियों को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। एक मंत्री ने बताया कि बैठक के लिए पार्टी के सभी मंत्रियों को नई दिल्ली बुलाया गया है। कयास लगाए जा रहा है कि अमित शाह कश्मीर की समस्याओं और सियासी हालातों पर चर्चा कर सकते हैं।

बैठक में लिए जा सकते हैं काफी कड़े फैसले

भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में अमित शाह राज्य में गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्री द्वारा आक्रामक कार्रवाई शुरू करने से पहले जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों की राय लेना चाहते हैं। इस बैठक से पहले अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ भी बैठक की है। अब देखना यह है कि इस बैठक में किस तरह का और कैसा फैसला लिया जाता है।