
बागी सांसद के खिलाफ भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, होगी ऐसी कार्रवाई
नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा ने बागी सांसद राजुकमार सैनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। पार्टी हाईकमान का कहना है कि सैनी सिर्फ तकनीकी तौर पर भाजपा में हैैं, लेकिन व्यवहारिक तौर पर वह न तो भाजपा के हैैं और न ही भाजपा उनकी है। भाजपा अब न तो उन्हें पार्टी के किसी आयोजन की सूचना देगी और न ही बुलाएगी।
बागी सांसद के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई
दरअसल, जींद उपचुनाव में सांसद राजुकमार सैनी पार्टी के खिलाफ चले गए और खुद की पार्टी बना डाली। राजकुमार सैनी अपनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाकर हरियाणा के चुनावी रण में दस्तक दे चुके हैैं। जींद उपचुनाव में उन्होंने विनोद आश्री को मैदान में उतारा। उनके उम्मीदवार को करीब 13 हजार वोट मिले, जो राज्य के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो से करीब पांच गुना अधिक हैै। भाजपा का कहना है कि अगर सैनी साथ होते तो भाजपा को और ज्यादा वोट मिलती और जीत का अंतर ज्यादा होता।
सैनी से भाजपा ने काटा किनारा
हरियाणा भाजपा ने सैनी के बारे में पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी राजकुमार सैनी के जींद उपचुनाव में उतरने और अलग पार्टी बनाने खासे नाराज थे। भाजपा हाईकमान के निर्देश मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राजकुमार सैनी सिर्फ तकनीकी तौर पर भाजपा में हैैं, लेकिन व्यवहारिक तौर पर वह न तो भाजपा के हैैं और न ही भाजपा उनकी है। गौरतलब है कि राजकुमार सैनी भी कई बार भाजपा पर हमलावर होते हुए खुद को पार्टी से निकालने की चुनौती दे चुके हैं, लेकिन पार्टी उन्हें निकाल तो नहीं रही। लेकिन, भाजपा ने उनसे पूरी तरह किनारा करने का फैसला किया है। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव में इस फैसले का भाजपा पर क्या असर पड़ता है।
Published on:
06 Feb 2019 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
