West Bengal: ममता को सत्ता से बेदखल करने के लिए Amit Shah चलाएंगे महा सदस्यता अभियान
- विधानसभा चुनावों के लिए BJP West Bengal Plan
- 1 करोड़ सदस्य जोड़ेगी भारतीय जनता पार्टी
- आम चुनाव में BJP को 2.30 करोड़ वोट मिले

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee ) को 2021 में सत्ता से बेदखल करने को लेकर नई रणनीति ( New strategy) का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर 2019 में पश्चिम बंगाल में पार्टी से एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने पर है।
पार्टी से 1 करोड़ लोगों को जोड़ने की रणनीति
पश्चिम बंगाल भाजपा के दिलीप घोष ( West Bengal BJP Dilip Ghose ) ने कहा कि 2018 में हमने 42 लाख सदस्य बनाए थे। 2014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को 86 लाख वोट मिले थे। 2019 के चुनावों में पार्टी को 2.30 करोड़ वोट मिले हैं। इसमें से आधे से अधिक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की योजना है।
Jammu-Kashmir: आज राज्यसभा में Amit Shah पेश करेंगे राष्ट्रपति शासन बढ़ाने का
जनाधार विस्तार
दिलीप घोष ने हावड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि हम पश्चिम बंगाल में पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे। पार्टी के सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। इस साल पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे।
नए मतदाताओं तक पहुंचने पर जोर
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को लेकर जोरदार तरीके से आह्वान किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कार्यकर्ताओं से उन लोगों तक पहुंचने का आग्रह किया है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को वोट नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रभावी तरीके से चलाकर उसे सफल बनाने की योजना है।
असम NRC डेडलाइनः एक महीने में 1 लाख लोगों को साबित करनी होगी नागरिकता
भाजपा की लोकप्रियता में तेजी से जारी है बढ़ोतरी
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अन्य राज्यों में पार्टी की सदस्यता में वृद्धि दर 20 से 30 फीसदी है, लेकिन पश्चिम बंगाल इससे अलग है। बंगाल पर सभी दलों की नजर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
मन की बात 2.0 में मोदी ने कहा- 'खत के जरिए आज तक किसी ने अपने पीएम से कुछ नहीं
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi