5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने किया ऐलान, अब काले कपड़ों और काली चीजों पर रोक नहीं

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में किसी भी रंग के कपड़े पहनने पर अब पाबंदी नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jan 03, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने किया ऐलान, अब काले कपड़ों और काली चीजों पर रोक नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झारखंड के पलामू जिले में पांच जनवरी को होने वाली रैली में काली चीजों को पहनने पर लगी रोक को गुरुवार को वापस ले लिया गया। यानि अब पीएम की रैली में किसी भी रंग को पहनने पर अब पाबंदी नहीं है। इसके साथ ही पलामू में एसपीजी के जवान डेरा डाल चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों से भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन ने वापस लिए दिशानिर्देश

पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने पत्रकारों से कहा कि काले कपड़ों और अन्य काली सामग्रियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है और किसी भी रंग को पहनने पर अब पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दिशानिर्देश को वापस ले लिया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों के साथ सहयोग करना चाहिए।

हर काली चीज पर थी पाबंदी

बता दें कि पलामू में पांच जनवरी को होने वाले रैली स्थल पर पारा शिक्षकों के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने सभी काली सामग्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। शिक्षकों ने पलामू में मोदी के आगमन पर काले झंडे दिखाने की बात कही है। प्रशासन ने बुधवार को काले मोजे, कपड़े, बैग, जूते, पर्स और टोपियों तक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

शनिवार को पलामू दौरे पर होंगे पीएम

प्रधानमंत्री यहां मंडल बांध सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जोकि वर्ष 1972 से लंबित है। बांध का निमार्ण 2500 करोड़ रुपये की लागत से होगा। मोदी इसके अलावा पलामू और गढ़वा जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के मद्देनजर एक पाइपलाइन की आधारशिला भी रखेंगे।