16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर : चली आंधी, घरों के टीन उड़े,खेतों में केला फसल जमींदोज

बुरहानपुर : चली आंधी, घरों के टीन उड़े,खेतों में केला फसल जमींदोज

2 min read
Google source verification

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

Jun 06, 2024

  • रात के समय बारिश होने से बढ़ी उमसबुरहानपुर. मौसम में आए परिवर्तन के चलते मंगलवार देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। शहर सहित आसपास के अंचलों में हवाएं चलने से नुकसान हुआ। कहीं पेड़ टूटकर गिरे तो कहीं विद्युत पोल और घरों के टीन उखड़ गए। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से खेतों में लगी केला फसल जमींदोज हो गई। बारिश गिरने के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन दिनभर उमस बढऩे से लोग परेशान होते नजर आए।शहरी क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद बंूदाबंदी का दौर शुरू हो गया। जबकि 12 बजे के बाद आंधी चलने से बारिश का दौर चला जो रात 3 बजे तक जारी रहाी। ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने से सबसे अधिक नुकसान हुआ। लोनी, बहादरपुर, बिरोदा के साथ धूलकोट क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण बिजली सप्लाय बंद रही। ग्राम बिरोदा में खेतों में लगी केली के फसलें जमींदोज हुई। बारिश थमने के बाद सुबह किसान खेतों में पहुंचे को बर्बादी का मंजर नजर आया।टीन उखडऩे के साथ दीवारें गिरीआंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने से अंधेरा पसरा रहा। कई लोगों के मकानों के टी उडऩे से मकान में पानी भर गया। घर गृहस्थी का सामान, बिस्तर, अनाज, कपड़े गीले हो गए। आंधी चलने के कारण देर रात तक गांव में ब्लैकआउट की स्थिति रही। किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का सर्वे कर क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग कर रहे है।80 किसानों को नुकसान, तहसीलदार पहुंचेग्राम बिरोदा मे रात 11 बजे हवा आंधी के कारण ग्राम बिरोदा के किसानों की केले की फसल धराशाही हो गई। किसान नंदू दिगंबर, संजय धनगर ,सुरेश चौधरी, बंदू कोली, योगेश महाजन, पवन चौधरी, उमेश चौधरी सहित 8 0 किसानों की केला फसल जमींदोज हो चुकी है। तहसीलदार रामलाल पगार, पटवारी अजेंद्र यादव उनकी टीम द्वारा सभी के खेतों में जाकर सर्वे किया गया। किसान सर्वे के बाद जल्द मुआवजा मांग रहे है।24 घंटे में बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश की संभावना जाहिर की थी। निमाड़ क्षेत्र में खंडवा, बुरहानपुर के सथ खरगोन और बड़वानी में भी शामिल किया गया है। तेज हवा और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।हवा की गति 55 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है।फैक्ट फाइलइसलिए बदला मौसममौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अभी अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम बार, बार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी अरब सागर एक साथ सिस्टम सक्रिय हैं। इस वजह से हवा में पर्याप्त मात्रा में नमी होने से आंधी के साथ बारिश हो रही है ।मौस्म की यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी। प्री मानसून की दस्तक भी देखी रही है।