
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया
रायगढ़. CG election 2023 : केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायगढ़ पहुंचकर पत्रवार्ता कर कहा कि देश के 130 करोड जनता भाजपा पर भरोसा किया था, जो मात्र 9 साल में ही पूरा हो गया।
CG Election 2023 : केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सोमवार को आयोजित पत्रवार्ता में चर्चा करते हुए कहा कि आजादी से लेकर 2013 तक देश में जितना विकास हुआ उससे अधिक मात्र 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। इस दौरान उन्होंने विकास के लिए पहली आवश्यकता कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। फिर भारतमाला परियोजना से पूरे छत्तीसगढ़ में गुणवत्ता युक्त सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जहां भी एनएच के निर्माण में देरी या कमियां पाई जा रही है उसमें निर्माण एजेंसियों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
साथ ही कुलस्ते ने कहा कि फिलहाल रायगढ़-जशपुर जिले की सबसे बड़ी समस्या रायगढ़-पत्थलगांव मार्ग है, जिसका उन्होंने समीक्षा करने की बात कहते हुए कहा कि इस मार्ग में हो रहे लेट-लतीफी पर कड़ी कर्रवाई की जाएगी। साथ ही अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मोदी सरकार द्वारा 75 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर का श्रम हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। जो आने वाले अगस्त माह तक पूर्ण हो जाएगा क्याेंकि इसके निर्माण में फंड की कोई कमी नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
सोमवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, कार्य₹म के संयोजक सुनील रामदास, कार्यक्रम प्रभारी आलोक सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा, सारंगढ़ जिला भाजपा के प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
मंत्री कुलस्ते ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने फग्गन सिंह ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है तब से विकास रूक गया है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 16 लाख आवास स्वीकृत किया गया है, जिसमें अभी तक मात्र 10 लाख ही आवास बन पाए हैं, 6 लाख आवास अभी भी अधूरा है। हालांकि केंद्र सरकार की योजना है कि आगमी 2024 तक पूरे आवास पूरा हो जाएगा, जिससे सभी गरीबों के पास खुद का मकान होगा।
Published on:
13 Jun 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
