
CG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा
CG Politics News : रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार (Chhattisgarh hindi news) से भाजपा शहर जिला ने की।
भाजपाइयों ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके पहले भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में एकात्म परिसर से रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट चौक पर पहुंचते ही पुलिस और प्रदर्शनकारी (Bjp Hindi News) भाजपाइयों के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। प्रदर्शन के बाद एडीएम को विधायक की वादा खिलाफी को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में (CG Politics news) सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नंदे साहू, केदार गुप्ता, सत्यम दुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
19 Jul 2023 11:58 am

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
