10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: CM बघेल ने BJP पर कंसा तंज, कहा- भाजपा की सरकार हमेशा लड़ाने का काम कर रही हैं

CM Baghel attacked BJP: कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से संकल्प शिविर का आगाज कर दिया है।

3 min read
Google source verification
CG Politics: CM Baghel said- BJP is always working to fight

CG Politics: CM बघेल ने BJP पर कंसा तंज

CM Baghel attacked BJP: रायपुर। कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से संकल्प शिविर का आगाज कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक विकास उपाध्याय ने मंच से शंख बजाकर दोबारा सरकार बनाने के लिए शंखनाद किया। इसके बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी संकल्प शिविर हुआ।

यह भी पढ़े: बेटी के जन्म पर खुशियां मना रहे पिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने चाकू मारकर दी वारदात को अंजाम

कांग्रेस के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुराने अनुभवों की यादों को ताजा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। साथ विधायक उपाध्याय के अनुभव को सजा करते हुए उनके काम की तारीफ की। सीएम ने कहा, हमारी सरकर ने सभी व्यक्ति (CG Hindi News) के लिए योजनाएं बनाई है। जो छूट गए थे, उनको भी हमने जोड़ा है। आज कोई वर्ग तो क्या कोई घर नहीं होगा, जहां सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला है।

CG Politics: सीएम ने कहा, राजनीति दल की ताकत विचारधारा होती हैं। महात्मा गांधी ने सब को साथ लेकर चलने का काम किया। हमारे नेता जोड़ने का काम करते थे। अब भाजपा लड़ाने का काम कर रही है। उनका आधार ही नफरत हैं। आपकी लड़ाई नफरत फैलाने वालों से है। पश्चिम के सम्मेलन को विधायक उपाध्याय और उत्तर के सम्मेलन को विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े: भाजपा महामंत्री ने कुर्सी लेकर डॉक्टर को पीटा, सीसीटीवी फुटेज में दिखी काली करतूत....सामने आई ये अजीबो-गरीबो वजह

गूंजा श्रीराम का नाम

संकल्प शिविर के पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें राम भजनों में कार्यकर्ता झूमते नजर आए। इस दौरान राम के नाम की गूंज सुनाई देती रही। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

देश के लिए लड़ रहा हमारा नेतृत्व: सैलजा

CG Politics: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, भाजपा लाख कोशिश करें, लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती। हमारा नेतृत्व भाजपा से इस देश के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। आज कांग्रेस की विचारधारा की कोई तोड़ नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखा है। प्रदेश सरकार ने एक-एक नागरिकों को पहचान दी और उन्हें सशक्त बनाया है।

यह भी पढ़े: रायपुर में चाकूबाजी...बीच बाजार युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, डर से लोगों ने नहीं की मदद...

चावल व नमक के नाम पर सरकार चलाई: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भाजपा 15 सालों तक चावल और नमक के नाम पर सरकार चलाई है। 15 साल तक झूठ बोलकर ठगने का काम किया। ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। जनता को काम करने और जनता को दिल से दिल जोड़ने एवं जनता के सुख-दुख में मदद करने का यह कांग्रेस की विचारधारा है।

गंगा बाई से मिले

शिविर खत्म होने के बाद सीएम ने मंच से उतरकर सामने पंक्ति में बैठी गंगा बाई से अलग से बात की। गुढ़ियारी की रहने वाली गंगा बाई ने अपना (CG Political News) पैतृक घर वृद्धाश्रम को बनाने के लिए सीएम को सौंप दिया है।

स्वागत की लगी होड़

CG Politics: सम्मेलन में टिकट के दावेदार भी एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। दोनों विधानसभा में यह देखने को मिला। सम्मेलन के बाहर वरिष्ठ नेताओं के स्वागत ने नारेबाजी होते दिखाई दी।

काम ही नहीं, किस बात का संकल्प: कौशिक

इधर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, जब कोई कायाकल्प ही नहीं हुआ है, तो कांग्रेस किस बात का संकल्प शिविर कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पिछले पौने पांच सालों तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया, जिसे लेकर वे जनता के बीच जा सके। भेंट-मुलाकात तो पूरी तरह से सुनियोजित कार्यक्रम था।

यह भी पढ़े: तहसील परिसर में पंच ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सरपंच व सचिव करते थे ऐसा काम इसलिए उठाया कदम