CG Politics: आवास न्याय योजना को लेकर दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा के पेट मे क्यों हो रहा हैं दर्द ?
रायपुरPublished: Sep 26, 2023 02:21:05 pm
Deepak Baij attacked BJP: भाजपा की पत्रकारवार्ता के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।


दीपक बैज ने भाजपा पर किया हमला
रायपुर। Deepak Baij attacked BJP: भाजपा की पत्रकारवार्ता के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों को जबरिया रोक रखा है। उनको स्वीकृति नहीं दी जा रही थी, भाजपा की उसी गरीब विरोधी सोच के कारण भूपेश सरकार ने (BJP Hindi News) आवास न्याय योजना शुरू की।