10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : राजेश मूणत ने कांग्रेस के सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, आज दूूरबीन से चलाएंगे विकास ढूंढो अभियान

CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कांग्रेस की सद्बुधि के लिए प्रार्थना की।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics : राजेश मूणत ने कांग्रेस के सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना

CG Politics : राजेश मूणत ने कांग्रेस के सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना

रायपुर। CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कांग्रेस की सद्बुधि के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर भजन भी गाए।

यह भी पढ़ें : CG Politics : बस्तर आज बंद पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बोले - कांग्रेस ने दिखाया असली चेहरा

इससे पहले मूणत सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गायों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।इस दौरान पूर्व मंत्री मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने गोमाता की सेवा का झूठे प्रचार करके गोठानों के माध्यम से भारी भ्रष्टाचार किया है।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Chhattisgarh : पीएम मोदी ने ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी, देखें video

आज दूूरबीन से चलाएंगे विकास ढूंढो अभियान

पूर्व मंत्री मूणत ने बताया मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायपुर पश्चिम विधानसभा की सभी चारों दिशाओं में जाकर दूरबीन के माध्यम से कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने का प्रयास करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग