
परिवर्तन यात्रा के बाद भाजपा जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची
रायपुर। CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा परिवर्तन यात्रा के बाद जारी करेगी। फिलहाल भाजपा में दूसरी सूची के दावेदारों के नामों को लेकर गहन-विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश के शीर्ष नेताओं की माने तो भाजपा की सूची में केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद भाजपा द्वारा तैयार की गई दूसरी सूची में संशोधन किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि परिवर्तन यात्रा का बिलासपुर में 28 सितंबर को समापन होगा।
इसके बाद ही 29 या 30 सितंबर को भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी जारी कर सकती है। जानकारी के अनुसार गत 13 सितंबर को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान दूसरी सूची को लेकर चर्चा की गई। दूसरी सूची में तैयार किए गए पैनल के नामों का मिलान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तैयार किए सर्वे से मेल नहीं हुआ।
इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने सूची में सुधार करने को कहा। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जब भी होगी, उसमें संशोधित सूची पर चर्चा कर नामों पर मुहर लगाई जाएगी। दूसरी सूची में 30 से 35 नामों पर मुहर लगाई जाएगी। जिसमें ज्यादातर उम्मीदवार बस्तर और सरगुजा विधानसभा क्षेत्र के होंगे। सूची में ज्यादातर नए चेहरे को मौका देने की चर्चा है। साथ में कुछ पुराने चेहरे, जो चुनाव जीत सकते हैं, उन्हें भी टिकट देने की कवायद चल रही है।
प्रदेश प्रदेश अरुण साव ने भाजपा की दूसरी सूची को लेकर कहा, जल्द घोषित होगी। सबको बताएंगे। टिकट देेते वक्त पार्टी महिला और नए चेहरों पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा, फिलहाल परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस के खिलाफ जनता एकजुट हो रही है। कांग्रेस की भ्रष्टाचारी और वादाखिलाफी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है। परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही भीड़ इसका संकेत दे रही है। यात्रा को 12 दिन हो गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में जनता भी भारी आ रही है।
Published on:
24 Sept 2023 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
