
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दिल्ली में बैठक
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसकी लेकर दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व व भूपेश कैबिनेट के कई मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी इस मीटिंग में शामिल हैं। मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच आलाकमान ने नेताओं को दिल्ली बुलाया है। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
बैठक में शामिल छत्तीसगढ़ के नेता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कुमारी सैलजा टीएस सिंहदेव चरणदास महंत ताम्रध्वज साहू शिव डहरिया मोहम्मद अकबर कवासी लखमा जयसिंह अग्रवाल धनेन्द्र साहू सत्यनारायण शर्मा चंदन यादव सप्तगिरि शंकर उल्का विजय जांगिड़।
यह भी पढ़े - Manipur Violence : राहुल गांधी 29 जून को मणिपुर जाएंगे, इम्फाल और चुराचांदपुर के रिलीफ कैम्प का लेंगे हाल
बघेल ने कहा, पहले भी दो बैठक हुई
दिल्ली आने से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से कहा था कि इससे पहले भी चुनाव जहां हो रहे हैं उन राज्यों की बैठक हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की उपस्थिति में दो बैठकें हुई थी। कुमारी सेलजा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की बैठक है। जिसमें कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में खींचतान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में खींचतान चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के बीच हाल ही में नियुक्तियों को लेकर टकराव की स्थिति देखने को मिली थी।
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद शांत, शैलजा बोलीं - कोई मतभेद नहीं
यह भी पढ़े - भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज, पवन खेड़ा का तंज - वो सच से करते हैं खिलवाड़
Updated on:
28 Jun 2023 01:40 pm
Published on:
28 Jun 2023 01:39 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
