
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
प्रधानमंत्री मोदी ने जब से भोपाल में UCC को लेकर बयान दिया है। तभी से देश में विपक्ष के नेता उन पर हमलावर है। ताजा हमला देश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आप किसी पर UCC थोप नहीं सकते है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि यूसीसी को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं हैं।
यूसीसी को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं- चिदंबरम
समान नागरिक संहिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने निशाना साधा है। बुधवार को ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने कहा कि एक घर में दो कानून को लेकर पीएम मोदी का बयान यूसीसी के मायने में ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने यूसीसी को लेकर देश और परिवार की तुलना को गलत बताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि UCC को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं है। ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले सरकार को लॉ कमीशन की रिपोर्ट पढ़ लेनी चाहिए।
परिवार खून के रिश्तों बंधा है देश संविधान से
बुधवार को किए अपने ट्वीट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करते हुए राष्ट्र को परिवार के बराबर बताया है। सामान्य रूप से देखने पर ये तुलना सही लग सकती है, लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। चिदंबरम ने कहा कि कोई भी परिवार खून के रिश्तों से एक धागे में बंधा होता है। वहीं देश संविधान से एक साथ आता है। वह एक कानूनी दस्तावेज है। चिदंबरम ने कहा कि भारत के संविधान ने भारत के लोगों के बीच विविधता और बहुलता को मान्यता दी है।
किसी एजेंडे को थोप नहीं सकते
चिदंबरम ने कहा कि यूसीसी को सरकार किसी एजेंडे को लेकर लोगों पर थोप नहीं सकती है। इस मामले पर पहले लॉ कमीशन की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। लॉ कमीशन ने भी कहा कि यूसीसी को इस समय लाना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे तमाम मुद्दे हैं लेकिन वह उन मुद्दों से देश का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: अब वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला
भाजपा के घोषणा पत्र में है UCC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों के लिए एक समान अधिकार मिला है। दो अलग-अलग कानूनों से घर तक नहीं चलता तो देश कैसे चलेगा। बता दें कि राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के बाद बीजेपी अब अपने तीसरे अहम अजेंडे समान नागरिक संहिता पर आगे बढ़ने को तैयार है। UCC जनसंघ के दौर से ही उसके घोषणा पत्र में रहा है।
Published on:
28 Jun 2023 03:32 pm
