19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुणाचल के रास्ते देश में घुस रहा चीन, बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

BJP MP का सबसे बड़ा दावा देश की सीमा में घुस चुका है चीन अरुणाचल प्रदेश के चगलगाम में बनाया पुल

less than 1 minute read
Google source verification
trtr.jpg

नई दिल्ली। एक तरफ बौखलाया पाकिस्तान भारत में घुसपैठ की लगातार नाकाम कोशिश कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। आतंक के दोस्त पाकिस्तान का रहनुमा चीन देश की सीमा में घुस चुका है। अरुणाचल प्रदेश के चगलगाम में एक नदी के ऊपर चीन की ओर से पुल बनाए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैकमोहन रेखा चगलगाम से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
ऐसे में अगर चाइना चगलगाम से 25 किलोमीटर की दूरी पर भी पुल का निर्माण करता है तो इसका मतलब है कि वह हमारी सीमा से 60-70 किलोमीटर अंदर घुस चुका है।

बीजेपी के लिए आई बुरी खबर, गृहमंत्री अमित शाह अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम ने की सर्जरी

सांसद तापिर गाओ ने कहा है कि मेरा मकसद सेना पर या किसी अधिकारी पर अंगुली उठाना नहीं है।

बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो रही चूक को सामने लाना है।

उन्होंने ये भी कहा कि उन इलाकों में पेट्रोलिंग करने के लिए सड़कें ही नहीं हैं तो सुरक्षा बल वहां का जायजा कैसे लेंगे।

गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को लेकर आई ऐसी खबर, पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन

बीजेपी सांसद ने हालांकि सरकार पर भरोसा भी जताया है और कहा है कि मुझे विश्वास सरकार जल्द कोई कदम उठाकर बड़ा फैसला लेगी।

मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। मैं खुद भी इस पर काम करूंगा।

फिलहाल सबसे बड़ी जरूरत इन इलाकों में सड़कें बनाने की है। ताकि गश्त आसानी से की जा सके।