गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिया है कि सरकारी कर्माचारी, अधिकारियों और पुलिसवालों की डोप टेस्ट होनी चाहिए। इस पर आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री की डोप टेस्ट कराने की मांग की है। आप के विधायक अमन अरोड़ा ने मोहाली के एक सरकारी अस्पताल में मादक पदार्थ सेवन का परीक्षण (डोप टेस्ट) कराया। टेस्ट कराने के बाद अमन अरोड़ा ने मांगी की सीएम अपना और अपने कैबिनेट सदस्यों व सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों का कराएं। उन्होंने कहा कि मैं पंचायत सदस्यों से लेकर मुख्यमंत्री तक, सभी से डोप टेस्ट से गुजरने की अपील करता हूं।