दरअसल, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पीएम को देश विदेश से बधाईयां मिलीं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने भी प्रधानमंत्री को एक वीडियो ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन अमृता के ट्वीट ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। अमृता फडणवीस ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को देश का पिता (Father of Country) बता दिया था।