11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलीगुड़ीः ममता बनर्जी का पीएम मोदी से, प्रधानमंत्री भारत के, पाकिस्तान की क्यों करते हैं बात

पश्चिम बंगाल में गर्माया CAA-NRC का मुद्दा CM Mamata Banerjee का पीएम मोदी पर निशाना भारत के प्रधानमंत्री होकर, हमेशा पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं?
less than 1 minute read
Google source verification
Mamata banerjee

सिलीगुड़ी में जनता को संबोधित करती सीएम ममता बनर्जी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के विरोध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध के बीच पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की सीएम ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में पीए मोदी ( PM Modi ) पर तीखा हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री हर बार पाकिस्तान ( Pakistan ) की बात क्यों करते हैं वो कभी देश के मुद्दों पर बात क्यों नहीं करते।
मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट, देश के कई इलाकों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, टूटेंगे दिसंबर के भी रिकॉर्ड

अपने भाषण में उन्होंने सीएए( CAA )- एनआरसी ( NRC ) को लेकर मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने लोगों से इस कानून के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की है।

इस दौरान ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लिया। अपना भाषण समाप्त करने के बाद बंगाल की सीएम ने सिलिगुड़ी में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च भी निकाला।