11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में फिर सियासी हलचल तेज, ‘कांग्रेस विधायक को तोड़ने के लिए व्हॉट्सएप कॉल कर रही है भाजपा’, मचा हड़कंप

कर्नाटक में एक बार फिर सियासी हचलचल तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification
bjp

कर्नाटक में फिर सियासी हलचल तेज, 'कांग्रेस विधायक को तोड़ने के लिए व्हॉट्सएप कॉल कर रही है भाजपा', मचा हड़कंप

नई दिल्ली। कर्नाटक में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि सरकार गिराने के लिए भाजपा पांच-पांच करोड़ रुपए में विधायक खरीदने की कोशिश कर रही है। वहीं, अब कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नाटक के इंचार्ज केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश वॉट्सएप कॉल्स के जरिए हो रही है।


एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी और कर्नाटक के इंचार्ज केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राज्य के बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कुछ कांग्रेस विधायकों से वॉट्सएप के जरिए संपर्क किया है। वहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने विधायकों से कहा है कि वे टेलीफोन की रिकॉर्डिंग करें, ताकि उनके दावों को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा खुद विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। येदियुरप्पा पर आरोप लगा है कि वह विधायकों से वॉट्सएप के जरिए बात कर रहे हैं, लेकिन वह हमें तोड़ने में कामयाब नहीं होंगे और न ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, येद्दियुरप्पा ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज किया है।

यहां आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि येदियुरप्पा सरकार गिराने के लिए जेडीएस-कांग्रेस को विधायक को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा था कि सरकार गिराने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए में विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इसके अलावा कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा ने कई और गंभीर आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि मई महीने में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार का गठन किया था। उस दौरान भी भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगे थे। भाजपा पर कांग्रेस और जेडीएस विधायकों से संपर्क करने का आरोप लगा था। इसके बदले उन्हें नकदी और पद का लालच देने के आरोप भी लगे थे। कथित तौर पर बीजेपी के बड़े नेताओं की तरफ कई फोन किए गए थे और इसमें येदियुरप्पा और मुरलीधर राव का नाम भी आया था। इस तरह के फोन कॉल्स को विधायकों ने रिकॉर्ड कर विश्‍वासमत के दिन सार्वजनिक किया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग