सुरजेवाला ने नए साल के पहले दिन एलपीजी मूल्य वृद्धि पर प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट भी संलग्न की। इसके साथ ही उन्होंने रेल किराया बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। सुरजेवाला ने दूसरे ट्वीट में लिखा मोदी सरकार की आम जनता पर ‘महंगाई’ की मार। रेल का किराया बढ़ा, जनता के बजट पर चोट! राष्ट्र के कर्णधार को अपने व्यक्तिगत व दलगत स्वार्थों से ऊपर उठकर विचार करने की ज़रूरत है। बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल, भाजपा और उनके मित्र मालामाल, देश की जनता कंगाल।