
District Level Rajyotsav बालोद जिला मुख्यालय के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा थे। विधायक ने मंच से कांग्रेस की पूववर्ती सरकार को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी, तब अपराध, भ्रष्टाचार, घोटाले बढ़े। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विकास नहीं बल्कि विनाश करने में तुली हुई थी। जब भाजपा की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ का विकास हुआ। प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश में बंद करवा दिया था। जनता सब जानती है, तभी कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई तो विकास होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने अगल राज्य बनाया और समृद्ध छतीसगढ़ की कल्पना की, जिसे भाजपा सरकार साकार कर रही है।
यह भी पढ़ें :
भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि आज हमारे प्रदेशवासियों के लिए गौरव का दिन है। एक नवंबर 2000 को हमारा छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना। आज हमारे लिए दोगुनी खुशियों का दिन है। कुछ दिन पहले दिवाली मनाई। अब राज्योत्सव मना रहे हैं। हमारा छत्तीसगढ़ नए-नए विकास के पथ पर अग्रसर है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरे ने कहा कि आज हम गौरव का क्षण महसूस कर रहे हैं। हम सब एक साथ मिलकर राज्योत्सव मना रहे हैं। यह पल न भूलने वाला पल है। छत्तीसगढ़ महतारी विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहे।
यह भी पढ़ें :
इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावा लोक रंग अर्जुंदा के कलाकारों ने कई आकर्षित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
संबंधित विषय:
Published on:
06 Nov 2024 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
