28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics: शिवराज सरकार के कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेस बना रही वेब सिरीज, PM को CD करेगी भेट

MP Politics: प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। जिस तरह से 2020 में कांग्रेस की सरकार को धोखे से गिराया गया। जनता इसका जवाब खुद देगी।

2 min read
Google source verification
 congress-is-making-mp-files-on-the-corruption-of-shivraj-goverment

मध्य प्रदेश अब पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। कभी भाजपा समर्थकों की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो करप्शन नाथ बताकर पोस्टर लगाया जा रहा है। तो कहीं कभी कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भ्रष्टाचार राज बता रहे है। वहीं, पिछले दिनों प्रदेश में हुए प्रियंका गांधी की रैली के बाद कांग्रेस ने एमपी में हुए कथित भ्रष्टाचार की एक लिस्ट जारी की थी। अब कांग्रेस ने उन घोटालों को लेकर एक वेब सिरीज बनाई है। जिसकी एक CD वह प्रधानमंत्री मोदी को भी भेजेगी।

प्रधानमंत्री को भेजेगी CD
PM मोदी आज भोपाल दौरे पर है। ऐसे में कांग्रेस ने प्लान बनाया है कि इस वेब सीरीज की एक सीडी पीएम मोदी को भी सौंपी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस वेब सिरीज में कांग्रेस एक कैंपेन शुरू करेगी। इस कैंपेन के तहत नेता आम लोगों तक जाएंगे और एमपी में हुए इन कथित 225 घोटालों पर उनकी राय जानेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस दौरान आम लोगों से मिले फीडबैक को भी कांग्रेस 'एमपी फाइल्स' नाम की एक वेब सिरीज बना रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस वेब सिरीज में एमपी की भाजपा सरकार में हुए घोटालों का जिक्र किया गया है।

ये भी पढ़ें: PM Modi: कार्यकर्ताओं से बोले प्रधानमंत्री- आप भाजपा नहीं देश के सिपाही, हमारे लिए दल से बड़ा देश

कांग्रेस का दावा भाजपा की विदाई तय
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। जिस तरह से 2020 में कांग्रेस की सरकार को धोखे से गिराया गया। जनता इसका जवाब खुद देगी। इसी के साथ खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 230 में से 150+ सीटें जीतेगी।