14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Polls: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जड़ा आप कार्यकर्ता को थप्पड़, मचा हंगामा

Delhi Assembly Election आई चौंकाने वाली खबर कांग्रेस नेता Alka Lamba ने जड़ा AAP Worker को थप्पड़ विवादित टिप्पणी का लगा आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
alka lamba

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्‍ली ( Delhi Assembly Election ) में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) की नेता रहीं अलका लांबा ( Alka lamba ) ने आप के ही एक कार्यकर्ता को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

आप के इस पीड़ित कार्यकर्ता का नाम धर्मेश बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अलका लांबा ने कार्यकर्ता को थप्पड़ क्यों मारा? लेकिन सूत्रों को मानें तो लांबा को लेकर कार्यकर्ता ने अमर्यादित टिप्पणी की थी।
दिल्ली के शाहीन बाग में मतदान के दिन बदल गया पूरा नजारा, जानकर रह जाएंगे दंग

दिल्ली चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बनाया गया बंधक, मच गया हड़कंप

आपको बता दें कि अलका लांबा इस बार कांग्रेस ( Congress ) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला BJP के सुमन कुमार गुप्‍ता और AAP के पीएस. साहनी से है।