नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी (congress leader manish tewari) ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीडीएस के संबंध में सरकार ने बहुत गलत तरीके से शुरुआत की है। उन्होंने मंगलवार को कई सीरीज में ट्वीट कर कहा, "ऐसा क्यों है कि सीडीएस की नियुक्ति कठिनाइयों और अस्पष्टता से भरी हुई है?"