9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोले- ‘राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी’

देशभर में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में पांच दिन में चार बार बढ़ोतरी की गई है। यही नहीं रसोई गैस से लेकर सीएनजी-पीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। ऐसे में बढ़ती महंगाई को लेकर सियासत भी गर्मा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Mar 26, 2022

Congress Leader Rahul Gandhi Target Modi Government On Inflation

Congress Leader Rahul Gandhi Target Modi Government On Inflation

तेल की कीमतों से लेकर दूध और रसोई गैस तक सब महंगा होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम तो पांच दिन के अंदर चार बार बढ़े हैं। इसके अलावा सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। दूध हो या फिर सब्जियां रोजमर्रा की चीजों की कीमतें बेतहाशा बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि बढ़ती महंगाई को लेकर सियासत भी गर्माने लगी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने बकायदा ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है।


शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। एक बार फिर लोगों की जेब पर 80 पैसे प्रति लीटर का बोझ पड़ा है। चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद सरकार ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू की तो ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें - महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाएंगी

पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है। लगातार बढ़ती महंगाई पर अब विपक्षी दल कांग्रेस आक्रमक हो गई है और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। शनिवार को केरल से सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने मोदी सरकार को जमकर घेरा।


राहुल गांधी ने कसा तंज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, 'राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी'।
उन्होंने इस ट्वीट के साथ कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम, एलपीजी के बढ़े हुए दामों का जिक्र है।


सुरजेवाला ने भी साधा निशाना

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लंबी कविता के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया, मोदी सरकार में महंगाई- "तारीख़ नई, तकलीफ़ वही" आज की सुबह भी महंगाई से शुरू. आज फ़िर से रेट ₹0.80 बढ़ा दिए.. नए भारत में डीज़ल/पेट्रोल का रोज़ नया रेट लगातार 5 दिन 4 हमला, ₹3.2/L की लूट.. भाजपा का जारी है- 'ज़श्न भरा शपथ' जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत?


शिवसेना ने भी घेरा

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्दी ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द ही कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान करें।' ऐसा करते ही पेट्रोल औऱ डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी और इसके दाम नीचे आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें - महंगाई की लगी तगड़ी मार, 4 दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल