
हैदराबाद भाग गए पवन खेड़ा- सीएम हिमंत सरमा (Photo-IANS)
Assam Politics: दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस पहुंची। इस दौरान दिल्ली पुलिस भी मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद पर नहीं थे। दरअसल, सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट के आरोप लागने के बाद पुलिस कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची थी। हालांकि अब सीएम सरमा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस पहुंची तो वे घर पर नहीं मिले। कल तक वह कह रहे थे कि मुझे गिरफ्तार करे। आज जब पुलिस गई तो हैदराबाद चले गए। हमारे हिसाब से पवन खेड़ा भाग गए हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर की तलाशी लेने के बाद बाहर निकले असम पुलिस के डीसीपी डॉ. देबजीत नाथ ने मीडिया से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने उनके घर की तलाशी ली है। हम और ज़्यादा जानकारी नहीं दे सकते।
रविवार को कांग्रेस की ओर से दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए गए थे। पवन खेड़ा और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने दुबई में संपत्ति और अमेरिका के वायोमिंग में कंपनी होने का भी दावा किया।
इन आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने फर्जी दस्तावेज पेश किए हैं, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया ग्रुप से लिए गए हैं। उन्होंने इसे चुनाव को प्रभावित करने की साजिश बताया और कहा कि ऐसे मामले में सजा आजीवन कारावास तक हो सकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि एक नेता से सवाल पूछने पर पूरी पुलिस फोर्स भेजना लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है।
Updated on:
07 Apr 2026 02:43 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
