6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता की सरेआम हत्या, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली, नांदेड़ में 3 दिन में 5वां मर्डर

Nanded Shiv Sena Leader Murder: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। शिवसेना शिंदे गुट के स्थानीय नेता सोनू कल्याणकर की मॉर्निंग वॉक के दौरान धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 06, 2026

Shiv Sena Leader Murder Maharashtra

भाजपा छोड़ थामा था शिंदे गुट का दामन, हुई हत्या (Photo: X/IANS)

महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महज 72 घंटों में हुई पांच हत्याओं ने शहर में सनसनी मचा दी है। सोमवार तड़के नांदेड़ के श्रीनगर इलाके में शिवसेना (शिंदे गुट) के युवा सेना शहर अध्यक्ष सोनू कल्याणकर (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

घात लगाकर किया हमला, पेट और पीठ पर कई वार

मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय सोनू कल्याणकर रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। श्रीनगर मार्ग पर पहुंचते ही तीन से चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से पेट व पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल कल्याणकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हमलावर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

एक आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसके पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला

गौरतलब है कि सोनू कल्याणकर पर यह पहला हमला नहीं था। तीन साल पहले रिंदा गैंग के सदस्य गोलू मंगनाले ने उन पर सरेआम फायरिंग की थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। फिलहाल गोलू जेल में है, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड के तार जेल में बंद गैंगस्टरों से जुड़े हैं।

BJP छोड़ थामा था शिंदे गुट का दामन

गौरतलब है कि रियल एस्टेट व्यवसायी सोनू कल्याणकर सामाजिक और राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे और हाल ही में भाजपा छोड़कर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें शिंदे गुट की युवा सेना का शहर अध्यक्ष बनाया गया था।

तीन दिन में 5 हत्याएं, कानून-व्यवस्था पर सवाल

नांदेड में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों में पांच हत्याएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले भाग्यनगर इलाके में वर्चस्व की जंग में अनिल पंजाबी उर्फ 'सदा गैंग' और 'साई लाला गैंग' के बीच हुए गैंगवार के चलते सदा गैंग के तीन बदमाशों अरिजीत सिंह चव्हान, मोहम्मद अरबाज और सैयद अवेज की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वजीराबाद इलाके में रज्जू सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई और अब सोनू कल्याणकर की हत्या ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार हो रही इन वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी मामलों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग