scriptनगालैंड हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, लोग सुरक्षित क्यों नहीं हैं? | congress leader rahul gandhi target over gov on nagaland incident | Patrika News

नगालैंड हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, लोग सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2021 06:55:41 pm

Submitted by:

Nitin Singh

नगालैंड हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित क्यों नहीं हैं, गृह मंत्रालय क्या कर रहा है।

congress leader rahul gandhi target over gov on nagaland incident

congress leader rahul gandhi target over gov on nagaland incident

नई दिल्ली। नगालैंड हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर क्या वजह है कि आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित क्यों नहीं हैं। सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए, आखिर गृह मंत्रालय क्या कर रहा है।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी और एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी ने भी सवाल उठाए हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात नगालैंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कई आम लोगों के मारे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगालैंड पुलिस ने बताया कि राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच जारी है, जिससे यह पता चल सके कि क्या यह गलत पहचान का मामला है। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैनिक की भी मौत हो गई थी। वहीं इस घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि यह घटना दिल दुखाने वाली है। देश में आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी सुरक्षित क्यों नहीं है। राहुल गांधी ने इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय आखिरकार कर क्या रहा है, जब आम नागरिक, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं।
https://twitter.com/hashtag/Nagaland?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन मरीज की कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने बताए लक्षण, ऑक्सीजन लेवल

कांग्रेस इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा नगालैंड से आई दुखद खबर बेहद परेशान करने वाली है। उत्तर पूर्व में बार-बार हिंसा की घटनाएं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने में मोदी सरकार की विफलता का संकेत हैं। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हमारे नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ क्यों है।
गौरतलब है कि बीती रात गश्त लगा रही सेना की एक टुकड़ी ने काम ख़त्म कर घर लौट रहे लोगों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद घटना से नाराज स्थानीय लोगों की सेना के साथ झड़प हुई। इस झड़प में 7 अन्य आम नागरिकों सहित सेना के एक जवान की मौत हो गई। बता दें कि नगालैंड में सेना बीते कई सालों से उग्रवाद की समस्या से जूझ रही है। यहां लोग सेना पर अपने अभियानों में स्थानीय लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाते रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो