रद्द नहीं होगा रफाल सौदा
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसी के कुछ भी कहने से और आरोप लगाने से राफेल डील कैंसिल नहीं होगी। जेटली ने राहुल गांधी के लोकसभा में पीएम मोदी से गले लगने और बाद में आंख मारने वाली घटना का जिक्र करते हुए तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि पब्लिक डिस्कोर्स लाफ्टर चैलेंज नहीं है। आप किसी को गले लगा लो, आंख मार लो और फिर गलत बयान देते रहो। लोकतंत्र में प्रहार होते हैं, लेकिन शब्दावली ऐसी हो जिसमें बुद्धि दिखाई दे।