पर्टयन को मिलेगा बढ़ावा
प्राकृतिक हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों, पर्वतमालाओं और भव्य सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध सिक्किम पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा जगह है। यहां पर हवाई सेवा न होने के कारण पर्यटकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यदि किसी को सिक्किम आना होता था तो पहले उसे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरना होता था, जो यहां से करीब 128 किलोमीटर दूर है। हालांकि अब राज्य में नए हवाई अड्डे के खुलने से पर्यटकों और आम नागरिकों को काफी फायदा पहुंचेगा। राज्य में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।