होटल स्टाफ के लिए है ये एक नया अनुभव
जानकारी के मुताबिक, होटल में ही एक नीले रंग की टूरिस्ट बस खड़ी है। बताया जा रहा है कि इसी बस से सभी विधायकों को यहां लाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर होटल स्टाफ का कहना है कि हम अपने सभी गेस्ट को काफी अच्छे तरीके से मैनेज कर रहे हैं। होटल के स्टाफ का कहना है कि हमारे लिए ये अनुभव थोड़ा नया है, क्योंकि जैसे ही हम बाहर निकलते हैं तो काफी कैमरे अचानक से हमारी तरफ रुख करते हैं। और सवालों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।