
राहुल गांधी ने पंजाब में चलाया ट्रैक्टर, कैप्टन अमरिंदर सिंह बने सवारी
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पंजाब पहुंचे हैं। लुधियाना पहुंचने पर राहुल गांधी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। यहां कांग्रेस अध्यक्ष ने खेत में ट्रैक्टर की सवारी की।
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 15 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सवारी बनकर बैठे नजर आए। ट्रैक्टर के दोनों ओर कांग्रेस का झंडा भी बंधा हुआ है।
पूरा देश उड़ा रहा मोदी का मजाक: राहुल गांधी
पंजाब के ही बरगारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज पूरा देश उनका ( मोदी) मजाक उड़ा रहा है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
15 May 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
