उन्होंने कहा कि इनका कोई खास महत्व नहीं है, जैसा कि सरकार-भाजपा के प्रोपेगंडा में दावा किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे पर भाजपा का उत्साह हास्यास्पद है और इसमें जश्न का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मोदी के दौरे के आंकलन को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ साझा करे, तो कांग्रेस उसकी प्रशंसा करेगी।