
सोनिया गांधी का सरकार पर बड़ा तंज, झूठ की राजनीति वाले गांधी को समझ नहीं सकते
नई दिल्ली। गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने नाम लिए बगैर मोदी सरकार को अड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो पूर्ण सत्ता चाहते हैं वह गांधी को कभी नहीं समझ सकते। गांधी के विचारों पर चलना इतना आसान नहीं है। कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र दल है जो गांधी जी के सिद्धांतों और विचार पर चलती रही है और आगे भी चलेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने कहा कि पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी। आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है।
गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी
नेहरू-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने देश को तरक्की के नाम पर ले जाने का काम किया है। पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी।
पांच साल में देश की हालत खराब
सोनिया गांधी ने कहा कि किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं आज उद्योग धंधे पूरी तरह से चौपट है, महिलाएं असुरक्षित हैं। ताकतवर लोग अपराध कर आराम से रह रहे हैं और कुछ लोग खुद को भाग्यविधाता समझते हैं।
वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी ने पदयात्रा को नेतृत्व की। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की हालत पूरी तरह खराब है। महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
बापू की 150वीं जयंती पर कांग्रेस की संदेश यात्रा
गांधी जयंती पर कांग्रेस देशभर में पदयात्रा कर रही है। बापू की 150वीं जयंती पर गांधी संदेश यात्रा निकाली गई है। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक पदयात्रा की जा रही है। दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हैं। वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी पदयात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।
Updated on:
02 Oct 2019 10:14 pm
Published on:
02 Oct 2019 01:54 pm

