
कांग्रेस समर्थक ने हेगड़े के दिया चैलेंज, कहा- लो छू ली हिंदू की लड़की, अब हाथ तोड़ो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद अब कांग्रेसी समर्थक पलटवार पर उतर आए हैं। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने बीजेपी नेता को चुनौती देते हुए कहा कि हेगड़े जी मेरे हाथ से हिंदू लड़की टच हो गई है, अब आपको जो करना है कर लीजिए। तहसीन ने ये जवाब हेगड़े के उस बयान के बाद दिया है, जिसमें वे हिंदू लड़की की रक्षा पर बोलकर विवादों में आ गए थे।
हेगड़े ने क्या कहा था?
अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता हेगड़े ने रविवार को भी एक विवादित बयान दिया। कर्नाटक के कोडागु में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कहा कि हमें हमारे समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।
लो छू दिया हिंदू लड़की: तहसीन पूनावाला
कांग्रेस समर्थक माने जाने वाले तहसीन पूनावाला सोमवार को अनंत कुमार हेगड़े को टैग करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। जिसमें वे अपनी पत्नी को बाहों में भरे हुए हैं। कैप्शन में लिखा है कि गुड आफ्टरनून हेगड़े जी, देखिए मैंने अपने हाथ ने हिंदू जिंदगी को छू दिया है। अब आपको जो करना है, कर लीजिए।
इसे तुरंत बर्खास्त करना चाहिए: राहुल गांधी
हेगड़े के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह आदमी हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी की तरह है। यह केंद्रीय मंत्री बनने के लायक नहीं है और इसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ बचना नहीं चाहिए।
Published on:
28 Jan 2019 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
