14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWC मीटिंग: अध्यक्ष के नाम पर शाम को फिर मंथन, सोनिया-राहुल ने कहा हम इस दौड़ में नहीं

Congress Working Committee Meeting Updates दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में CWC की मीटिंग

2 min read
Google source verification
sonia gandhi calls congress mp meet

sonia gandhi calls congress mp meet

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह और राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया के हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम दोनों इस चयन प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। बयान देने के बाद सोनिया गांधी मीटिंग से बाहर निकल गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायशुमारी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक दोबारा होगी।

पढ़ें- CWC की बैठक में तय होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष नाम, मुकुल वासनिक रेस में सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की।

इस मुलाकात में कई नामों पर चर्चा भी हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है।

गांधी परिवार से नहीं होगा अगला अध्यक्ष- राहुल गांधी

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पार्टी हाईकमान से साफ कहा है कि जल्द से जल्द नए अध्यक्ष की तलाश करें। हालांकि, उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए राहुल ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रियता से काम करते रहेंगे। राहुल के समर्थन में कई नेताओं ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। नेताओं का कहना था कि प्रियंका गांधी बेहतर विकल्प बन सकती हैं।

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रियंका गांधी के नाम का समर्थन किया था। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी युवा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।