7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWC की बैठक में तय होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष नाम, मुकुल वासनिक रेस में सबसे आगे

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र की बुलढाड़ा और रामटेक लोकसभा क्षेत्र से चुनकर चार बार संसद पहुंचे हैं वासनिक के पास दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ( नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह ) के साथ काम करने का अनुभव है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Aug 2019, 10:37 PM IST

मुकुल वासनिक

नई दिल्ली। राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश कर रही कांग्रेस का इंतजार शनिवार को खत्म हो सकती है।

नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दो महीने से चल रहे मंथन के बीच शुक्रवार को सोनिया गांधी के आवास पर एक बैठक की गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को नए अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा।

सिंधिया और सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए काबिल कैंडिडेट- मिलिंद देवड़ा

जानकारी के अनुसार, नए अध्यक्ष के लिए मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे चल रहा है। फिलहाल सोनिया गांधी ने इसमें मुहर लगाई है या नहीं यह तो शनिवार को ही साफ हो पाएगा।

बता दें कि शनिवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की बैठक में दो दशकों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को पार्टी की कमान मिल सकती है।

कौन हैं मुकुल वासनिक?

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए मुकुल वासनिक के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। मुकुल वासनिक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

वासनिक का जन्म 27 सितंबर 1959 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वासनिक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बालकृष्ण वासनिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और तीन बार सांसद रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी ही सबसे काबिल उम्मीदवार: शशि थरूर

मुकुल वासनिक कांग्रेस की छात्र संघ इकाई ( NSUI ) और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे सोनिया गांधी के साथ भी काम कर चुके हैं। कांग्रेस के महामंत्री भी रहे हैं।

वासनिक सबसे कम उम्र में सांसद बने और अबतक वे चार बार सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र की बुलढाड़ा और रामटेक लोकसभा क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंचे हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार में वासनिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भी रह चुके हैं।

वासनिक के पास दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है। वे पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम कर चुके हैं। माना जाता है कि वासनिक सांगठनिक और प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं।