
fghfg
नई दिल्ली। पूर्व मंत्री और बिहार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बिहार कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी ज्वाइन कराई। कांग्रेस में शामिल होते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर शॉटगन ने सबसे पहले देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी।
लेकिन इस दौरान शुत्रघ्न सिन्हा एक बड़ी गलती कर बैठे। दरअसल, शत्रुघ्न की जबान फिसल गई और वह बिहार कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल को भाजपा नेता बोल गए। यही नहीं उन्होंने गोहिल को भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बता दिया। हालांकि बाद में उनको अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कहा कि नई पार्टी में थोड़ा वक्त लगेगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि BJP में शुरुआती दौर में काफी उम्मीद जगी थी, लेकिन बाद में सब कुछ बदल गया। धीरे-धीरे सबकुछ तानाशाही में तब्दील हो गया। भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं और दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया, जिनकी फिर किसी ने सुध नहीं ली।
कांग्रेस में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'भाजपा क्यों छोड़ रहा हूं सबको बता है। कांग्रेस बहुत पुरानी पार्टी है। मौजूदा कुछ नेताओं के चलते पार्टी छोड़नी पड़ रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर भारी मन से पार्टी छाड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि देश के निर्माता गांधी, नेहरू और पटेल की पार्टी है कांग्रेस'।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
Updated on:
06 Apr 2019 03:25 pm
Published on:
06 Apr 2019 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
