राजनीति

Delhi Assembly Election: AAP उम्मीदवार धर्मपाल लाकरा सबसे धनी उम्मीदवार

Dharampal Lakra के पास है 292 करोड़ की संपत्ति प्रमिला टोकस और राम सिंह भी हैं धनवानों में शुमार

2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) को लेकर राजनीति चरम पर है। इस 70 सीटों पर 1029 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें सबसे धनी उम्मीदवार धर्मपाल लाकरा ( Dharampal Lakra ) हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने मुंडका से प्रत्याशी बनाया है। लाकरा इस बार विधानसभा चुनावों लड़ रहे आप, बीजेपी और कांग्रेस में सबसे धनी उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति 292 करोड़ है।

धर्मपाल लाकरा का ज्यादातर निवेश अचल संपत्ति के रूप में है। उनके पास मकान और जमीन के तौर पर कुल 288.7 करोड़ की संपत्ति है। सिर्फ 3.3 करोड़ ही चल संपत्ति है। इनमें 87 हजार रुपए नकद हैं। मुंडका गांव में जन्मे लाकरा ने 1979 में आईटीआई पूसा से डीजल मकैनिक में सर्टिफिकेट कोर्स किया था। अपनी आय के स्त्रोत के तौर पर उन्होंने बिजनेस, खेती और बैंकों से मिलनेवाला लोन बताया है।

2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाॅइन करनेवाले लाकरा ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति 292 करोड़ बताई है। इससे पहले 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में राजौरी गार्डन के अकाली दल के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे धनी उम्मीदवार रहे। सिरसा ने चुनाव अायोग को अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 239 करोड़ बताई थी।

इसके अलावा आप के दो और उम्मीदवार प्रमिला टोकस और राम सिंह उर्फ नेताजी ( Pramila Tokas and Ram Singh ) भी करोड़पति हैं। टोकस आरके पुरम से उम्मीदवार हैं और 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। 2015 विधानसभा चुनावों में वह दूसरी सबसे धनी उम्मीदवार थीं। इस बार के हलफनामे में उन्होंने 80.8 करोड़ की संपत्ति जाहिर की है जिसमें से 64.6 करोड़ की अचल संपत्ति है।

बदरपुर से आप उम्मीदवार राम सिंह नेताजी इससे पहले दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। राम सिंह के पास करीब 80 करोड़ की संपत्ति है जिसमें से 30.3 करोड़ की संपत्ति अचल है जिसमें एक मर्सेडीज सी क्लास और कई बैंक डिपॉजिट भी हैं।

Updated on:
23 Jan 2020 12:35 pm
Published on:
23 Jan 2020 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर