6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री प्रधान ने ‘देश बदला अब दिल्ली बदलो’ के साथ किया प्रचार अभियान का आगाज

जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी दलों का प्रचार प्रसार भी जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है।

Google source verification

नई दिल्ली। जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी दलों का प्रचार प्रसार भी जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। शाहीनबाग को मुद्दा बनाकर जहां भाजपा चुनाव प्रचार में उठा रही है। वहीं विकास और मोदी सरकार की योजनाओं को भुनाने के लिए केंद्रीय मंत्री घर-घर दस्तक दे रहे हैं। देश के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कई केंद्रीय मंत्रियों ने चुनाव प्रचार किया।

CAA पर दिल्ली सरकार ने झूठ और भ्रम फैलाने का काम किया- प्रधान

इसी कड़ी में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के मालवीय नगर से देश बदला अब दिल्ली बदलो के नारे के साथ प्रचार अभियान का आगाज किया। प्रधान ने कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी पर दिल्ली सरकार ने सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाने का काम किया है। शाहीन बाग के लोगों को समझाने के बजाए अरविंद केजरीवाल और उनके लोग दिल्ली में अराजकता का खुला समर्थन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैंट: गृहमंत्री ने शुरू किया बीजेपी का ‘महा जनसंपर्क अभियान, राजनाथ बोले- केजरीवाल झूठे वादे करने में नंबर-1

उज्ज्वला,सौभाग्य और आयुष्मान पर मांग रहे वोट

मालवीय नगर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घर-घर दस्तक दी। उन्होंने दिल्ली को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल (बीएस-6 ईंधन को प्रोत्साहन) से लेकर उज्ज्वला योजना, सिटी गैस नेटवर्क विस्तार आदि का जिक्र किया वहीं द्वारका हाइवे, मेरठ हाइवे समेत 16 लेन की सड़कों का जिक्र भी किया।

संपर्क अभियान के दौरान प्रधान ने लोगों से अपील की कि अगर देश के टुकड़े करने वाली सोच को हराना है, तो दिल्ली में राष्ट्रवाद का कमल खिलाना है। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान मालवीय नगर से पहले करोल बाग, ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली समेत एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal?ref_src=twsrc%5Etfw