
Delhi Election Results Impact on Share Market
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि शाह थोड़ा वक्त निकाल कर शहर के सरकारी स्कूलों को देखें।
केजरीवाल ने हिंदी में किए ट्वीट में इस बात की भी खुशी जताई कि शाह को आखिरकार दिल्ली में कुछ सीसीटीवी कैमरे नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा नेता ने कहा था कि दूरबीन से दखने पर भी उन्हें एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं नजर आया है।
केजरीवाल ने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि आपको कुछ सीसीटीवी कैमरे नजर आए हैं। कुछ दिनों पहले आपने कहा था कि दिल्ली में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है।'उन्होंने शाह को शहर के सरकारी स्कूलों का दौरा करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि कुछ वक्त निकालने की कोशिश कीजिए। हम आपको हमारे स्कूल भी दिखाएंगे।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजधानी के राजनीति को इतना बदल दिया है कि भाजपा को भी सीसीटीवी, स्कूल और अनधिकृत कॉलोनियों के नाम पर वोट मांगना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनाव मैदान में आप आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
Updated on:
24 Jan 2020 02:18 pm
Published on:
24 Jan 2020 02:10 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
