18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप-भाजपा के किस उम्मीदवार को किस विधानसभा सीट पर मिली जीत, पढ़िए पूरी सूची

अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली (Free Electricity) और महिलाओं को बस में फ्री सफर दिलाने को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर प्रचारित किया था।

2 min read
Google source verification
akejriwal.jpeg

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 ( Delhi Assembly Election 2020 ) के सारे नतीजे आ चुके हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी ( BJP ) के हिस्से में 8 सीटें आर्इ हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बार चुनावी दंगल में बिजली, स्कूल और पानी को अपना मुद्दा बनाया था। पिछले पांच साल में पहुंचाए गए फायदों को गिनाते हुए लोगों से वोट मांगे थे। अरविंद केजरीवाल ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और महिलाओं को बस में फ्री सफर दिलाने को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर प्रचारित किया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के काम पर वोट मांगे थे और नागरिकता संशोधन एक्ट, अनाधिकृत कॉलोनी समेत अन्य मुद्दों को लेकर लोगों से समर्थन मांगा था। आइए हम आपको बताते हैं किस सीट से कौन जीता चुनाव।

ये है दिल्ली चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची

आप के विजेता प्रत्याशी

1 नरेला शरद कुमार 2 बुरारी संजीव झा 3 तिमारपुर दिलीप पांडे 4 आदर्श नगर पवन शर्मा 5 बादली अजेश यादव 6 रिठाला मोहिंदर गोयल 7 बवाना जय भगवान 8 मुंडका धर्मपाल लकड़ा 9 किरारी ऋतुराज गोविंद 10 सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत 11 नांगलोई जाट रघुविंदर शोकन 12 मंगोल पुरी राखी बिड़ला 13 शालीमार बाग बंदना कुमारी 14 शकूर बस्ती सतेंद्र जैन 15 त्रि नगर प्रीति तोमर 16 वज़ीरपुर राजेश गुप्ता 17 मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी 18 सदर बाजार सोम दत्त 19 चांदनी चौक प्रहलाद सिंह साहनी 2० मटिया महल शोएब इकबाल 21 बल्लीमारान इमरान हुसैन 22 करोल बाग विशेष रवि 23 पटेल नगर राज कुमार आनंद 24 मोती नगर शिव चरण गोयल 25 मादीपुर गिरीश सोनी 26 राजौरी गार्डन ए धनवती चंदेला 27 हरि नगर राज कुमारी ढिल्लन 28 तिलक नगर जरनैल सिंह 29 जनकपुरी राजेश ऋषि 30 विकासपुरी महिंदर यादव
31 उत्तम नगर नरेश बाल्यान 32 द्वारका विनय मिश्रा 33 मटियाला गुलाब सिंह 35 नजफगढ़ कैलाश गहलोत 35 बिजवासन भूपिंदर सिंह जून 36 पालम भावना गौड़ 37 दिल्ली छावनी वीरेंद्र सिंह कादियान 38 राजेंद्र नगर राघव चड्ढा 39 नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल 40 जंगपुरा प्रवीण कुमार 41 कस्तूरबा नगर मदन लाल 42 मालवीय नगर सोमनाथ भारती 43 आरके पुरम प्रमिला टोकस 45 महरौली नरेश यादव 45 छतरपुर करतार सिंह तंवर 46 देवली प्रकाश जरवाल 47 अम्बेडकर नगर अजय दत्त 48 संगम विहार दिनेश मोहनिया 49 ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज 50 कालकाजी आतिशी 51 तुगलकाबाद एक्सटेंशन साहीराम 52 ओखला अमानतुल्ला खान 53 त्रिलोकपुरी रोहित कुमार 54 कोंडली कुलदीप कुमार 55 पटपड़गंज मनीष सिसोदिया 56 कृष्णा नगर एसके बग्गा 57 शाहदरा राम निवास गोयल 58 सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम 59 सीलमपुर अब्दुल रहमान 60 बाबरपुर गोपाल राय 61 गोकलपुर सुरेंद्र कुमार 62 मुस्तफाबाद हाजी यूनुस ।

बीजेपी के विजेता प्रत्याशी

1.रोहिणी विजेन्द्र कुमार 2. बदरपुर रामवीर सिंह बिधूड़ी 3. लक्ष्मी नगर अभय वर्मा 4. विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा 5. गांधी नगर अनिल वाजपेयी 6. रोहतास नगर जितेंदर महाजन 7. घोंडा अजय महावर 8. करावल नगर मोहन सिंह बिष्ट।