5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्‍ली एनसीआर में बारिश से थमी रफ्तारः संसद परिसर में भी जलभराव

DELHI-NCR में भारी बारिश जलभराव से कई स्‍थानों पर ट्रैफिक जाम मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

less than 1 minute read
Google source verification
parliament

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर ( DELHI-NCR ) मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई जगह जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें नजर आईं वहीं अक्षरधाम और आईटीओ पर भी दफ्तर जाने वाले लोग जाम की समस्या से जूझते दिखे।

मंगलवार को काफी देर तक हुई बारिश से संसद परिसर में भी जलभराव का नजारा देखने को मिला।

बता दें कि इन दिनों संसद का सत्र जारी है। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह धारा-370 और जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य पुनर्गठन बिल पर संकल्‍प प्रसताव पेश कर रहे हैं।

कई राज्‍यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली और एनसीआर ( DELHI-NCR ) के अलावा मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात, तेलंगना, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के अलावा मंगलवार को गुरुग्राम, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, मेरठ, हापुड़, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

मंगलवार सुबह में तेज बारिश बारिश से दिल्‍ली ( DELHI-NCR ) की रफ्तार थम गई। बारिश की वजह से जाम में फंसे लोग काफी देर से ऑफिस पहुंचे। कुछ लोगों को रास्‍ते से घर वापिस जाना पड़ा। बारिश की वजह से आईटीओ, मिंटो ब्रिज सहित कई जगहों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।