नई दिल्ली| दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ( Delhi Police Crime branch ) को तिहाड़ जेल में बंद कथित क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला ( Sanjiv Chawla ) से पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ( Justice Anu Malhotra ) की एकल न्यायाधीश पीठ ने निर्देश दिया कि जांच एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखेगी कि जांच और पूछताछ के दौरान चावला के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।