नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पहली बैठक बुधवार शाम को होने जा रही है। इस बैठक में मंदिर निर्माण की तारीख तय होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। आज की बैठक में ट्रस्ट में दो नए सदस्यों संत नृत्यगोपाल दास और वीएचपी नेता चंपत राय को भी शामिल किया जा सकता है। महंत नृत्य गोपालदास मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में शामिल होने के दावेदार थे। लेकिन 5 फरवरी को ट्रस्ट की पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया था।