गौरतलब है कि 19 फरवरी की देर रात दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर एक बैठक में भाग लेने के लिए पुहंचे थे। आम आदमी पार्टी के विधायकों और खुद सीएम केजरीवाल पर आरोप है कि उनलगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। मेडिकल रिपोर्ट में भी मुख्य सचिव के साथ मारपीट होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि जब यह मामला सामने आया था तब आप विधायकों ने अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की घटना को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि गरमा-गरमी के साथ बहस हुई थी, कोई मारपीट की घटना नहीं हुई थी।